17/07/2026
इन हिन्दू लड़कियों व महिलाओं को आजकल हो क्या गया है? मां बाप अरेंज मैरेज की बात करते है तो ये उसका विरोध करती है और अपना सर मुंडन करा लेती है। कोई सुहागरात के दिन पति के स्पर्श को लेकर धमकी देती है कि हमे छुवोगे तो जान से मार दूंगी मैं किसी दूसरे की अमानत हूं। कोई शादी बाद सुपारी देकर अपने पति का जान ले रही तो कोई पहाड़ों से धक्का देकर अपने मंगेतर को मार रही है। यह बहुत ही चिंताजनक और दुखद है। बदलते समय के साथ अपराध की प्रवृत्तियों में बदलाव आया है। ऐसी घटनाओं के पीछे व्यक्तिगत स्वार्थ, अवैध संबंधों, मानसिक तनाव, और रिश्तों में धैर्य की कमी जैसे कारण होते हैं।
शादी जैसे महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले लड़का और लड़की दोनों की मानसिक स्थिति और आपसी सहमति को समझना ज़रूरी है। माता-पिता और समाज को यह समझना चाहिए कि किसी भी युवा या युवती की इच्छा के विरुद्ध शादी करना एक बहुत बड़ा जोखिम बन सकता है। वैसे तो कोई भी माता पिता अपने बच्चों का हित ही चाहता है और उनका लालन पालन से लेकर पढ़ाई लिखाई व शादी विवाह जैसे अहम मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण सदा सर्वोपरि ही रखता है। फिर भी आज के हर माता पिता को शादी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन पूछताछ व छानबीन की जरूरत है जिससे किसी दूसरे लड़के का जीवन तबाह न हो सके..........