21/07/2026
"मैं जब जैकब बेथेल की गेंद पर छक्का मारकर विराट के पास आया, तो मैंने विराट से कहा— 'तुम भी अब सेट हो गए हो, क्योंकि हम दोनों के बीच 100 से ऊपर की साझेदारी बन गई है। मैं अब यहाँ से थोड़ा ज़्यादा अटैकिंग बल्लेबाज़ी करने की कोशिश करूँगा। अगर मैं आउट हो गया, तो तुम पारी संभाल लेना।' विराट ने दूसरे छोर से पारी संभाली, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ विकेट नहीं संभाल पाए, जिसके चलते हमारी टीम हार गई।"