Saharsa News

Saharsa News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saharsa News, Grocers, s k vicky Saharsa, Saharsa.
(1)

05/01/2026

*सहरस बिहार*........................,

क्योंकि हम सच दिखाते हैं,.......,

Sk Vicky,ab news...............,

*कोल्ड वेव से बचने के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकले:-डॉ गोपाल शरण सिंह*,

"सहरसा" कोसी कमिश्नरी के वरिष्ठ सर्जन "डॉक्टर" गोपाल शरण" सिंह ने कहा ठंड लगने से लोगों में ब्रेन हेमरेज और पैरालिसिस मारने का खतरा बढ़ जाता है।
उक्त बातें बिहार के जाने-माने मशहूर सर्जन एवं सत्यम हास्पीटल सहरसा के डायरेक्टर "डॉ" गोपाल शरण सिंह",शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर "पूनम सिंह" ने रविवार को भरौली गांव चौकला स्थित अपने फार्म हाउस पर गरीबों एवं विकलांग बुजुर्ग के बीच कम्बल वितरण के दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा आये सुनते हैं इस खास रिपोर्ट में:-*

#डॉगोपालशरणसिंह
#डॉक्टरपूनमसिंह








09/09/2025

*सहरसा बिहार*
सहरसा ब्यूरो एसके विक्की कि खास रिपोर्ट:-*
****************************

मठाही ओपीध्यक्ष निपेन्द्र मंडल को 20"हजार रुपया घुस लेते निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार
- चोरी के आरोपी का नाम केश से हटाने के मामले में मांगी गई थी रिश्वत
- उसी मामले में पटना से आई निगरानी की टीम
- घुस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मंगलवार को मधेपुरा जिले के मठाई ओपी अध्यक्ष निगरानी के हत्थे चढ़ा।उन्हें रिश्वत में 20" हजार रुपए लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार जिन्हें लेकर निगरानी की टीम सहरसा से पटना निकल गई। उन्होंने चोरी के दर्ज मामले के आरोपी का नाम केश से हटाने के नाम पर घुस मांगी थी। जिसकी शिकायत पटना के निगरानी की टीम को दिया गया था। जिसकी पुष्टि होने के बाद उन्हें घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा को निगरानी टीम पुछताछ के लिए सहरसा परिसदन लाया। जहां

निगरानी पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता वकील यादव के शिकायत पर निगरानी ने एक टीम गठित किया गया था। जिसके द्वारा मामला के सत्यापन के पश्चात आरोपी ओपीध्यक्ष को 20" हजार रुपया लेते मठाही ओपी में रंगेहाथ गिरफ्तार कर सहरसा परिसदन लाया गया। जहां आवश्यक पूछताछ के बाद निगरानी कोर्ट में पेशकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं इस बावत शिकायत कर्ता वकील यादव ने बताया कि चोरी के एक मामले में उनके पुत्र का नाम केश संख्या - 890/25" में दे दिया गया था। जिसे हटाने के लिए पहले 2" लाख रुपया मांगा गया था। जिसे 25" हजार में फाइनल किया। लेकिन बेवजह परेशान करने से आहत होकर पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज किया था। मंगलवार को 20" हजार रुपया घुस लेते निगरानी टीम ने ओपीध्यक्ष निपेन्द्र मंडल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
#सहरसाबिहार

#सहरसाजिलाप्रशासन
#बिहारसरकार
#बिहारपुलिस
#निगरानीविभागपटना





07/09/2025

*सहरसा ब्यूरो एसके विक्की की खास रिपोर्ट:-*
*Ab news*
****************************
सहरसा शंकर चौक 10 दिवसीय गणेश पूजा का चल रहे महोत्सव का आज हजारों महिला-पुरुष भक्तों ने विघ्नहर्ता श्री गणेश की भींगी पलकों से बिदाई कर समापन किया। दस दिवसीय यह पावन पर्व हर्षौल्लास एवं बड़े ही धूमधाम के बीच सम्पन्न हुआ।

#सहरसाबिहार

02/09/2025

"ब्रेकिंग न्यूज़"..............., पतघट प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय गोविंद मध्य विद्यालय के सामने गोलमा गांव में "35"वर्षीय युवक गोपाल स्वर्णकार को अज्ञात अपराधियों के द्वारा सुनसान कबाड़ी वाले घर में फांसी लगाकर हत्या कर दी,जिसमें एक व्यक्ति कि हुई गिरफ्तारी, मौके पर पतरघट थाना अध्यक्ष एवं एफएसएल की टीम जांच में जुटी।
#सहरसाजिलाप्रशासन
#सहरसापुलिस

24/08/2025

सहरसा मे "25" अगस्त को चलेगा जिला प्रशासन और नगर निगम का बुलडोजर, व्यवसाई खुद हटा रहे है अतिक्रमण। #सहरसाजिलाप्रशासन #नगरनिगमसहरसा

24/08/2025

विख्यात वरिष्ठ सर्जन डॉ गोपाल शरण सिंह निर्विरोध चुने गए बिहार सर्जन संघ के उपाध्यक्ष

डॉक्टर समुदाय में अद्वितीय एकजुटता का संदेश, कोसी क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि

सहरसा

शहर के विख्यात वरिष्ठ सर्जन डा गोपाल शरण सिंह के एएसआई उपाध्यक्ष की उपलब्धि से कोसी की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। वरिष्ठ सर्जन डॉ. गोपाल शरण सिंह को एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) की बिहार इकाई का उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। डॉ सिंह वर्षों से कोसी और सीमांचल क्षेत्र में हजारों मरीजों की सेवा कर चुके हैं और अपने अनुभव, कार्यकुशलता और मानवीय संवेदनाओं के कारण चिकित्सक समाज में अलग पहचान रखते हैं। उनका निर्विरोध चयन न सिर्फ़ डॉक्टर समुदाय की एकजुटता का प्रतीक है, बल्कि सहरसा और पूरे कोसी प्रमंडल के लिए सम्मान और गर्व का विषय बन गया है।चुनाव पदाधिकारी डॉ. बैद्यनाथ चौधरी (गोपालगंज) ने परिणाम की घोषणा की और कहा कि डॉ. गोपाल शरण सिंह का निर्विरोध चुना जाना संगठन में परस्पर विश्वास और गरिमा का प्रतीक है।एएसआई बिहार चैप्टर के अध्यक्ष और सचिव ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ.गोपाल शरण सिंह का यह चयन संगठन के लिए गौरव की उपलब्धि है। सचिव डॉ. मनीष मंडल ने कहा लगातार कई वर्षों से बिहार चैप्टर में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम है।डॉ. सिंह का नाम चिकित्सा जगत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वर्षों से वे सहरसा और आसपास के जिलों में गरीब और ज़रूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए समर्पित रहे हैं। उनकी सर्जरी में दक्षता और संगठनात्मक सोच के कारण उन्हें बिहार ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान प्राप्त है। उनके निर्विरोध चुने जाने से स्थानीय चिकित्सक समाज और आम नागरिकों में भी खुशी की लहर है।कई डॉक्टरों ने कहा कि डॉ. सिंह का यह चुनाव दरअसल पूरे कोसी क्षेत्र की उपलब्धि है, जिसने एक बार फिर यह साबित किया कि प्रतिभा और सेवा भावना के बल पर सहरसा देशभर में अपनी अलग पहचान बना सकता है।वही डॉ गोपाल शरण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सर्जरी के क्षेत्र में बहुत व्यापक बदलाव आए हैं नए-नए रिसर्च से नई-नई तकनीक ईजाद किए गए हैं। पहले ओपन सर्जरी में काफी चिरफाड़ करना पड़ता था लेकिन अब मेजर सर्जरी भी दूरबीन से हो रहा है।उन्होंने कहा कि अब चिकित्सा जगत में रोबोट के माध्यम से भी सर्जरी किया जा रहा है लेकिन यह पद्धति काफी महंगी रहने के कारण आम लोगों की पहुंच से दूर है। उन्होंने कहा कि सर्जरी में कम ऑपरेशन, कम कष्ट दायक पीड़ा,घाव का जल्दी ठीक होना एवं मिनिमम दाग हो इसका प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि संघ के माध्यम से अध्यनरत सर्जरी छात्र-छात्राओं को एग्जाम देने के तौर तरीकों एवं आगे बढ़ाने के पैटर्न पर काम करना है।इस अवसर पर डॉ. प्रियरंजन, डॉ. संजय कुमार सिन्हा, डॉ. अतुल वर्मा और आईजीआईसी के डॉ. अशोक कुमार सिन्हा सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में बिहार चैप्टर और अधिक सशक्त होगा।
उनका मानना है कि डॉ. सिंह न केवल डॉक्टरों के हितों की रक्षा करेंगे, बल्कि चिकित्सा शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को ऊँचाई पर ले जाने का कार्य भी करेंगे। डॉक्टर समुदाय को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और मजबूत होगा तथा बिहार का नाम राष्ट्रीय मंच पर और अधिक रोशन करेगा।
#सहरसा #जिलाप्रशासन
#बिहार #पटना

19/08/2025

*सहरसा बिहार*
*Ab news*
*सहरसा ब्यूरो एसके विक्की की खास रिपोर्ट:*

*'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत सहरसा पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, सिमरी बख्तियारपुर के बलवा हाट मैदान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को किया संबोधित*

18/08/2025

* सहरसा बिहार*
*Ab news*
*सहरसा ब्यूरो एसके विक्की कि खास रिपोर्ट:-*
****************************
सहरसा में डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत,ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी हालत।
****************************
सहरसा डीबी रोड निवासी काजल कुमारी की मौत कथित तौर पर डॉक्टर की लापरवाही से हुई मौत।
****************************
पटना के डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि सहरसा में ऑपरेशन के दौरान मुख्य नस कटने से मरीज की मौत हुई।
****************************
आज जैसे ही शव डीबी रोड सहरसा पहुंचा, परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सूर्या क्लिनिक के बाहर हंगामा करने लगे। हालात बेकाबू होने पर मौके पर पहुंचे एडीपीओ आलोक कुमार ने मोर्चा संभाला और जांच में जुट गई।
#पुलिसप्रशासन सहरसा पुलिस

17/08/2025

*सहरसा बिहार*
/Ab news*
*सहरसा ब्यूरो एसके विक्की कि खास रिपोर्ट:-*
****************************
सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के बेला गांव के समीप की है। मृतक की पहचान पटोरी वार्ड 08 निवासी कूपन मुखिया के पुत्र और आरएम कॉलेज का बीए पार्ट-वन छात्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुधीर अपनी बहन के ससुराल जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

14/08/2025

*सहरसा :-"काठो पंचायत – विकास की नई पहचान*
*(काठो पंचायत)*
"*बिहार के सहरसा जिले के* *सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड में बसा एक पंचायत – काठो* *पंचायत। यह पंचायत न सिर्फ अपने समृद्ध* *सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है,बल्कि विकास की नई मिसाल भी पेश कर रहा है। और इस बदलाव के पीछे एक नाम है – श्री भोलेन्द्र राय,जो इस पंचायत के मुखिया हैं और जनता की सेवा में समर्पित हैं*।"
*("काठो पंचायत) में विकास कार्यों की एक मजबूत आधारशिला मौजूद है।
#जिलाप्रशासनसहरसा #सिमरीबख्तियारपुर बाबा मटेश्वरधाम काँठोबलवाहाट सहरसा
#कांठोपंचायत
#बिहारसरकार

13/08/2025

* सहरसा बिहार*
*Ab news*
*सहरसा ब्यूरो एसके विकी की खास रिपोर्ट:-*
****************************
सहरसा: पटुआहा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, छह लोग घायल 9बजे रात्रि मंगलवार का मामला
****************************
सहरसा नगर निगम क्षेत्र के पटुआहा में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। जांच में जुटी पुलिस।
#बिहारपुलिस #जिलाप्रशासन #सहरसा

10/08/2025

*सहरसा बिहार*
*Ab news*
*सहरसा ब्यूरो कि खास रिपोर्ट:-*
****************************
सहरसा में सरकारी शिक्षक को अज्ञात अपराधियों ने मारी तरा-तर गोली,हालत नाज़ुक पुलिस ने टीम गठित कर शुरू की छापेमारी!
****************************
सहरसा,10 अगस्त 2025 — जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अज्ञात अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
****************************
घायल शिक्षक की पहचान विनोद कुमार मंडल, पिता जगदीश मंडल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से घैलाढ़ थाना क्षेत्र के भान गांव के निवासी हैं। वह वर्तमान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनचोलहा में पदस्थापित है।
#बिहारपुलिस #जिलाप्रशासन

Address

S K Vicky Saharsa
Saharsa
8709725727

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saharsa News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category