05/06/2024
शिमला के नेरूवा फेडजपुल मार्ग पर एक ऑल्टो कार नंबर HP08A 6259 बुधवार को हादसे का शिकार हो गई। इसमें एक व्यक्ति सवार था। जिसकी मौ*त हो गई। व्यक्ति की पहचान भोप सिंह (42) पुत्र हरी राम गांव रमदाडा़ डाकघर टेलर तहसील नेरूवा जिला शिमला के रूप में हुई है।
गाड़ी की दुर्घटना जमराडी बेरियर से लगभग 3 किलोमीटर बथाल नामक स्थान पर हुई। पुलिस सूचना मिलने पर मौक़े कर पहुँची और मृतक के श*व को पोस्टमार्टम के लिए नेरवा अस्पताल भेज दिया है। दुघर्टना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।