रामनिवास लोधी

रामनिवास लोधी विधान सभा अध्यक्ष( महमूदाबाद 151)
अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासंगठन

आदरणीय बड़े भैया श्री सहदेव लोधी राजपूत जी आप को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई 🎉 🎉 🎉 🎉 🎉 लोधेश्वर महादेव की क...
03/09/2026

आदरणीय बड़े भैया श्री सहदेव लोधी राजपूत जी आप को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई 🎉 🎉 🎉 🎉 🎉
लोधेश्वर महादेव की कृपा आप पर सदैव बनी रहे ❤️

Lodhi Sahadev Rajpoot

29/08/2026

समाज का भला कौन सी पार्टी कर सकती है।
1-सपा 2-भाजपा 3-बसपा 4-कांग्रेस
5- सबका दल यूनाइटेड
कमेंट में जरूर बताएं।

महमूदाबाद ब्लॉक प्रमुख मुकेश कुमार वर्मा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की आशंका?           कागजों पर खड़ंजा निर्माण, धरातल ...
28/08/2026

महमूदाबाद ब्लॉक प्रमुख मुकेश कुमार वर्मा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की आशंका?
कागजों पर खड़ंजा निर्माण, धरातल पर खड़ंजे का नामोनिशान नही ।
महमूदाबाद क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर एक गंभीर सवाल सामने आया है। ग्राम किशनपुर से सेमरी जाने वाले मार्ग पर चिटकहिया और पीपर पुरवा के बीच रास्ते की स्थिति अत्यंत खराब है। बरसात के दिनों में यहां भारी जलभराव हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती है।
इस मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन आज तक मौके पर निर्माण कार्य दिखाई नहीं दे रहा है।
वहीं हाल ही में इस मार्ग के निर्माण का शिलान्यास पत्थर लगाए जाने की जानकारी मिली। मौके पर देखने पर खड़ंजे का निर्माण नजर नहीं आया। इतना ही नहीं, शिलान्यास का पत्थर पीपर पुरवा के अंदर लगा हुआ दिखाई दिया, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान ग्राम पंचायत किशनपुर के अंतर्गत भी नहीं आता।

अब सबसे बड़ा सवाल—

अगर इस कार्य के लिए सरकारी धन स्वीकृत और खर्च किया गया है, तो निर्माण कार्य धरातल पर कहां हुआ?

क्या कार्य केवल कागजों में पूरा दिखाया गया है?

क्या इस मामले में सरकारी धन के दुरुपयोग या भ्रष्टाचार की कोई आशंका है?

इन सभी सवालों का जवाब संबंधित अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा कार्य की स्वीकृति, लागत, भुगतान, माप पुस्तिका और वास्तविक निर्माण स्थल की जांच की जाए। यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

जनता का पैसा, जनता के विकास के लिए है।

विकास कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखाई देना चाहिए।

— रामनिवास राजपूत लोधी
विधानसभा अध्यक्ष महमूदाबाद
अखिल भारतीय लोधी राजपूत महा संगठन सीतापुर

लोधी समाज को अब अपने राजनीतिक अधिकारों पर भी विचार करना चाहिएहमारे समाज के सम्मानित नेता, हिंदूवादी छवि और हिंदू हृदय सम...
22/08/2026

लोधी समाज को अब अपने राजनीतिक अधिकारों पर भी विचार करना चाहिए

हमारे समाज के सम्मानित नेता, हिंदूवादी छवि और हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह जी के पुत्र छोटे बाबूजी आदरणीय राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ जी जैसे वरिष्ठ नेता को भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के योग्य क्यों नहीं समझा गया—यह सवाल आज लोधी समाज के बीच चर्चा का विषय होना चाहिए।

हमारा समाज लंबे समय से हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहा है। लेकिन इसके साथ-साथ यह भी आवश्यक है कि समाज अपने राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सम्मान और अधिकारों के विषय में भी जागरूक हो।

केवल हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों तक सीमित रहकर अपनी राजनीतिक भागीदारी को पर्याप्त मान लेना उचित नहीं है। लोकतंत्र में हर समाज को यह देखने का अधिकार है कि उसके समर्थन के बदले उसे राजनीतिक प्रतिनिधित्व और उचित सम्मान कितना मिल रहा है।

इसलिए लोधी समाज के प्रत्येक व्यक्ति से मेरा आग्रह है कि किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन केवल भावनाओं के आधार पर नहीं, बल्कि अपने अधिकार, प्रतिनिधित्व और समाज के भविष्य को ध्यान में रखकर करें।

यदि कहीं हमें अपेक्षित सम्मान और राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही है, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने विकल्पों पर विचार करना हमारा अधिकार है। अपने मत की शक्ति को समझिए और अपने समाज के हित में उसका विवेकपूर्ण उपयोग कीजिए।

लोधी समाज जागरूक बने, संगठित बने और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाए।

— नवीन कुमार लोधी
पुष्पेन्द्र लोधी, अलीगढ़
दिनेश बजरंगी
मनोज लोधी
हरीश लोधी
संदीप सिंह
Lodhi Yogesh Rajput Vlogger
Lodhi Ram Rajput
अमर उजाला, लखनऊ

एकता में शक्ति! 💪🚩लोधी समाज के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लोधी समाज को हल्के में मत लेना। समाज की एकजुटता और ...
14/08/2026

एकता में शक्ति! 💪🚩

लोधी समाज के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लोधी समाज को हल्के में मत लेना। समाज की एकजुटता और संघर्ष के आगे आखिरकार सरकार व प्रशासन को झुकना पड़ा।

3 दिन चले विशाल धरने का परिणाम सामने आया और भारत देश की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर शहीद महारानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा को पुनः स्थापित कर दिया गया।

📍 स्थान — महोली चौराहा, चंदेरी

इस संघर्ष और एकता ने समाज की ताकत को पूरे क्षेत्र के सामने प्रदर्शित किया। इस आंदोलन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टाइगर एक ही है — प्रीतम सिंह लोधी! 🐅🔥

यह जीत केवल एक प्रतिमा की पुनर्स्थापना नहीं, बल्कि समाज की एकता, सम्मान और स्वाभिमान की जीत है।

जय वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी! 🚩
जय लोधी समाज! 💪

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं श...
08/08/2026

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🎂💐
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु प्रदान करें तथा आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें। आपके उज्ज्वल एवं सफल जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
सादर शुभकामनाओं सहित
रामनिवास राजपूत लोधी
विधानसभा अध्यक्ष, महमूदाबाद
अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासंगठन
जय श्रीराम 🚩 | जय लोधी राजपूत समाज 🚩

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँउत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP SI) 2026 परीक्षा में चयनित लोधी समाज के सभी प्रतिभाशाली युव...
19/07/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP SI) 2026 परीक्षा में चयनित लोधी समाज के सभी प्रतिभाशाली युवाओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

आपकी यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन, लगन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार, बल्कि पूरे लोधी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दें तथा जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।

आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!

जय हिंद!
जय भारत!
जय लोधी समाज!
Rajveer Singh - Raju Bhaiya
Krishnakant Rajpoot
Mahesh Kumar Rajpoot
Jitendra Singh Rajpoot
Lodhi Ranjeet Singh Rajput
Sandeep Singh
Santosh Singh Lodhi

Address

Sitapur
Sitapur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रामनिवास लोधी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to रामनिवास लोधी:

Shortcuts

Share