Gaon Se Sansad Tak

Gaon Se Sansad Tak Desh aur duniya ki har badi khabar, sabse pehle aur sateek. Hum pahunchate hain aap tak sachayi, bina kisi pakshpaat ke

हरियाण के CM नायब सिंह सैनी ने NEET के बच्चों को दिया बड़ा तोहफा
24/05/2026

हरियाण के CM नायब सिंह सैनी ने NEET के बच्चों को दिया बड़ा तोहफा
















एसीबी की ढाई साल जांच, आईटीआई हांसी की इंस्ट्रक्टर और मशीनिस्ट पर धोखाधड़ी में एफआईआरफर्जी प्रमाण-पत्रों से आईटीआई में र...
18/05/2026

एसीबी की ढाई साल जांच, आईटीआई हांसी की इंस्ट्रक्टर और मशीनिस्ट पर धोखाधड़ी में एफआईआर

फर्जी प्रमाण-पत्रों से आईटीआई में रेगुलर नियुक्ति पाई, जांच में बोर्ड ही फर्जी निकला

संकट की इस घड़ी में सभी सांसदों विधायको को अपना मानदेय, गाड़ी भत्ता, डीजल, पेट्रोल, मकान किराया, टेलीफोन बिल जो सरकार दे...
14/05/2026

संकट की इस घड़ी में सभी सांसदों विधायको को अपना मानदेय, गाड़ी भत्ता, डीजल, पेट्रोल, मकान किराया, टेलीफोन बिल जो सरकार देती है उसका त्याग देशहित में करना चाहिए पहले शुरुआत आप करो हम आपके साथ है

दिल दहला देने वाली घटना :- हिसार  #हिसार में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच घर में क...
07/05/2026

दिल दहला देने वाली घटना :- हिसार

#हिसार में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि गुस्से में पति ने पत्नी की छाती में प्रेस (इस्त्री) से वार किया। फिर उसका गला भी दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद #आरोपी पति फरार हो गया। फोन न उठाने पर महिला का भाई आया तो हत्या का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही #पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है। महिला के भाई ने सिविल लाइन #थाने में जीजा, उसके भाई, भाभी और मां के खिलाफ शिकायत दी है।
महिला की बहन का आरोप है कि जीजा और उसका परिवार दहेज के लिए बहन को परेशान करता था। जीजा और उसके भाई के बीच प्रॉपर्टी का झगड़ा है, लेकिन हर बार उसकी बहन को मोहरा बनाया जाता था।8 साल पहले शादी, एक 6 साल की बेटी
सोनिया (36) हिसार के संत नगर की रहने वाली थी। करीब 8 साल पहले उसकी सेक्टर-13 निवासी सौरभ से शादी हुई थी। शादी के बाद उनके यहां एक बेटी हुई, जिसकी उम्र अब 6 साल है। सौरभ टूर एंड ट्रैवल का काम करता है, जबकि सोनिया हिसार के एक प्राइवेट #स्कूल में पढ़ाती थी।
फोन नहीं उठाया तो भाई ससुराल पहुंचा
सोनिया के भाई का नाम भी सौरभ है। सौरभ ने बताया कि शुक्रवार को सोनिया फोन नहीं उठा रही थी। 4 बजे उसने फोन किया था। कुछ देर बाद उसके पति सौरभ का नंबर भी स्विच ऑफ मिला। चिंता होने पर वह सेक्टर-13 स्थित उसके घर पहुंचा। वहां सोनिया का शव पड़ा मिला। उसकी छाती में प्रेस घोंपी हुई थी और गला दबाने के निशान भी थे।
जेठ-जेठानी ऊपर वाले फ्लोर पर थे
भाई #सौरभ ने आगे बताया कि #सोनिया का जेठ और जेठानी ऊपर वाले फ्लोर पर थे। उसकी सास दूसरे कमरे में थी। मैंने बाहर खड़े अपने दोस्त को बताया तो वह तुरंत पुलिस को लेकर आया। जीजा सौरभ, उसके भाई, भाभी और मां ने मिलकर बहन की हत्या की है। #हिसार

एक मां के लाल की और भेंट चढ़ा दी कलयुगी पत्नी ने कहते हैं कि जिसे हम अपनी ढाल समझते हैं, वही अगर तलवार बन जाए तो इंसान क...
12/04/2026

एक मां के लाल की और भेंट चढ़ा दी कलयुगी पत्नी ने कहते हैं कि जिसे हम अपनी ढाल समझते हैं, वही अगर तलवार बन जाए तो इंसान कहां जाएगा? राजस्थान के सीकर से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने सात जन्मों के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने ही सुहाग का अंत कर दिया। इस खौफनाक वारदात की शुरुआत तब हुई जब एक बड़े कारोबारी की अचानक मौत हो गई, लेकिन ये कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी।

पूरा मामला तब खुला जब मृतक की बहन यानी ननद ने अपनी भाभी के काले सच से पर्दा उठाया। ननद ने साफ तौर पर बताया कि उसकी भाभी का किसी गैर मर्द के साथ चक्कर चल रहा था और यही अवैध संबंध इस कत्ल की असली वजह बने। जब पति प्यार के बीच का कांटा बनने लगा, तो पत्नी ने ममता और वफादारी को ताक पर रखकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत का जाल बुना।

साजिश इतनी शातिर थी कि खुद हाथ गंदे करने के बजाय भारी-भरकम सुपारी देकर शूटर्स को बुलाया गया। पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की और कॉल डिटेल्स खंगाली, तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। ननद के बयानों और शक की सुई ने पुलिस को सीधे उस बेवफा पत्नी तक पहुंचा दिया, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हंसते-खेलते घर को श्मशान बना दिया। आज ये दोनों सलाखों के पीछे हैं, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके को सुन्न कर दिया है कि आखिर कोई अपनी मांग के सिंदूर को ही मिटाने की सुपारी कैसे दे सकता है!

Address

Vpo Bhera
Siwani
127043

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaon Se Sansad Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category