05/10/2024
पैगंबर मोहम्मदﷺ पर आपत्तिजनक बयान देने वाले यति नरसिंहानंद के खिलाफ AIMIM अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से ख़िताब करते हुए कहा कि "यति नरसिंहानंद पर सिर्फ case register नहीं होना चाहिए बल्कि Arrest करना चाहिए और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही Action लिया जायेगा। साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने अवाम से पुर-अमन रहने और क़ानून को अपने हाथ में ना लेने की अपील की। इस मौके पर AIMIM MLAs व MLC भी मौजूद थे।