17/02/2026
राजस्थान में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, SC ने परिसीमन के खिलाफ याचिका खारिज कर तय कर दी तारीख..
राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर चल रहे कानूनी गतिरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने राज्य में अंतिम परिसीमन की अधिसूचना और चुनावी प्रक्रिया को चुनौती देने वाली विशेष अनुमति याचिका (SLP) को खारिज कर दिया है. इस दौरान कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य की लोकतांत्रिक गतिविधि की न्यायालय द्वारा जांच से परहेज़ किया जाना चाहिए. अदालत के इस फैसले से 15 अप्रैल तक चुनाव पूरा होने का रास्ता खुल गया है