Genara Sarong & Sarong's Family

Genara Sarong & Sarong's Family i'm a simple woman an easy to approach with me & friendly.
(58)

कभी बिहार की राजनीति में "कमज़ोर कड़ी" मानी जाने वाली पार्टी... आज पूरे चुनाव का Game Changer बन गई है। हाँ, बात हो रही ...
27/11/2025

कभी बिहार की राजनीति में "कमज़ोर कड़ी" मानी जाने वाली पार्टी... आज पूरे चुनाव का Game Changer बन गई है। हाँ, बात हो रही है चिराग पासवान और उनकी पार्टी LJP (राम विलास की बड़ा 2020 में लगभग खत्म-सी दिख रही पार्टी, an की पार्टी ने दिया।

2025 में ऐसी वापसी करेगी

ये शायद उनके विरोधियों ने भी नहीं सोचा था।

लेकिन इस बार नज़ारा कुछ और ही था...

जहाँ B.IP और IDIU ने चनाव में भारी बढ़त ली

बिहार चुनाव के समय राम मंदिर के निर्माण पर सवाल उठाने वाले भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव चुनाव में ह...
27/11/2025

बिहार चुनाव के समय राम मंदिर के निर्माण पर सवाल उठाने वाले भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव चुनाव में हार मिलने के बाद भगवान राम की शरण में आ गए है। विवाह पंचमी के पावन अवसर पर उन्होंने अपने परिवार के साथ घर में भगवान श्रीराम, माता जानकी और बजरंगबली की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की।

खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर भगवान राम की पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए खेसारी ने लिखा, “आज विवाह पंचमी के मंगल अवसर पर घर में पूरे परिवार के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की पूजा अर्चना की। प्रभु श्रीराम और माता जानकी से यही प्रार्थना कि उनके आशीर्वाद से सबके जीवन में शांति रहे और अयोध्या जी समेत पूरे भारतवर्ष में धर्म-ध्वज यूं ही ऊँचा लहराता रहे।जय जय श्री राम!”


क्या गौतम गंभीर देंगे पद से इस्तीफ़ा? गुवाहाटी में हारते ही सामने आकर किया बड़ा ऐलानकोलकाता और गुवाहाटी टेस्ट में दो लगाता...
27/11/2025

क्या गौतम गंभीर देंगे पद से इस्तीफ़ा? गुवाहाटी में हारते ही सामने आकर किया बड़ा ऐलानकोलकाता और गुवाहाटी टेस्ट में दो लगातार हार के साथ भारतीय टीम को घर में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। इस बीच हार के बाद मुख्य रूप से गौतम गंभीर को निशाना बनाया जा रहा है।गौतम गंभीर को कोचिंग से हटाने की मांग हो रही है। कोच ने अपने इस्तीफे को लेकर खुद बयान दिया है।

गौतम गंभीर ने खुद से इस्तीफ़ा देने या नहीं देने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिससे अब मामला बीसीसीआई के पास चला गया है। ऐसा लग रहा है कि वह भारतीय टीम के लिए आगे काम करना जारी रखना चाहते हैं।

भारतीय कोच ने कहा कि मेरा भविष्य तय करना बीसीसीआई पर निर्भर है। लेकिन, मैं वही आदमी हूं जिसने इंग्लैंड में आपको नतीजे दिलाए और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कोच था। दोष हर किसी का है और शुरुआत मुझसे होती है।

हमें बेहतर खेलना होगा। 95/1 से 122/7 तक पहुँच जाना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। किसी एक खिलाड़ी या किसी एक शॉट को दोष नहीं देना चाहिए। दोष हम सभी पर है। मैंने कभी किसी एक खिलाड़ी को दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूँगा।

भारतीय हेड कोच ने नए प्लेयर्स का बचाव करते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए सबसे शानदार और टैलेंटेड खिलाड़ी की जरूरत नहीं होती। हमें ऐसे मजबूत व्यक्तित्व वाले खिलाड़ी चाहिए जिनकी स्किल्स सीमित हों। यही अच्छे टेस्ट क्रिकेटर बनाते हैं।

इस हार के साथ ही गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत का खराब टेस्ट आंकड़ा शामिल हो गया है। टीम इंडिया ने गौतम गंभीर की कोचिंग में कुल 18 मुकाबले खेले हैं और 10 में हार मिली है। 25 साल बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने भारत में आकर क्लीन स्वीप करने का कारनामा किया है, यह टीम इंडिया के लिए काफी शर्मनाक बात है। जो टीम घर में बादशाह हुआ करती थी, आज उसे लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुग्राम के एक थार मालिक ने हरियाणा डीजीपी ओम प्रकाश सिंह के थार मालिकों पर दिए बयान को अपमानजनक बताते हुए उन तक अपने व...
27/11/2025

गुरुग्राम के एक थार मालिक ने हरियाणा डीजीपी ओम प्रकाश सिंह के थार मालिकों पर दिए बयान को अपमानजनक बताते हुए उन तक अपने वकील के माध्यम से लीगल नोटिस पहुंचाया है। नोटिस में बयान वापस लेने और सार्वजनिक माफी की मांग की गई है।

मालिक का आरोप है कि बयान के बाद लोगों ने ताने मारने शुरू कर दिए हैं, यहां तक कि उसके बच्चे भी स्कूल में सुनने को मजबूर हैं।

आठ नवंबर को गुरुग्राम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीजीपी ओपी सिंह ने थार और बुलेट पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, पुलिस सारी गाड़ियों को नहीं पकड़ेगी, केवल थार और बुलेट वालों को पकड़ेंगे। थार और बुलेट से सारे बदमाश चलते हैं। जिस तरह की गाड़ी का च्वाइश है वो माइंड सेट शो करता है। थार लेंगे, स्टंट करेंगे। जिसके पास भी थार होगी उसका दिमाग घूमा हुआ होगा। थार गाड़ी नहीं है यह एक स्टेटमेंट है, कि हम ऐसे हैं। ठीक है भुगतो जी। दोनों मजे थोड़ा ना होंगे, दादागिरी भी हो और फंसे भी ना, दोनों कैसे होगा।

इस बयान को अपमानजनक मानते हुए अब एक गुरुग्राम के थार मालिक ने नोटिस में लिखा कि डीजीपी के बयान के बाद समाज में उनका मजाक बनाया जाने लगा। इससे परेशान होकर उन्होंने थार चलानी छोड़ दी। इसलिए वह अपने बयान को लेकर माफी मांगें। अगर 15 दिन में उन्होंने ऐसा नहीं किया तो वह कानूनी कार्रवाई कराएंगे।

इस तस्वीर में पहले नंबर पर खड़े व्यक्ति रामधन जी हैं। रामधन BJP मुख्यालय में कार्यरत एक सामान्य से कर्मचारी हैं। वे टंकण...
27/11/2025

इस तस्वीर में पहले नंबर पर खड़े व्यक्ति रामधन जी हैं। रामधन BJP मुख्यालय में कार्यरत एक सामान्य से कर्मचारी हैं। वे टंकण (typist) का काम कई वर्षों से कर रहे हैं। अपनी तमाम व्यस्तताओं के बावजूद गृहमंत्री Amit Shah कल उनकी बिटिया की शादी में पहुंच गए।

“धर्मेंद्र से निकाह के बाद मैंने ससुराल का मुँह तक नहीं देखा… लोगों ने मुझे क्या-क्या नहीं कहा…‘घर तोड़ने वाली’, ‘बच्चों...
27/11/2025

“धर्मेंद्र से निकाह के बाद मैंने ससुराल का मुँह तक नहीं देखा… लोगों ने मुझे क्या-क्या नहीं कहा…
‘घर तोड़ने वाली’, ‘बच्चों को छोड़ने वाली’ — हर ताना मेरे सीने पर लगाया गया।”

हेमा मलिनी ने कहा—
“मैंने किसी का घर नहीं तोड़ा, मैंने बस अपनी ज़िंदगी चुनी।
तानों ने दर्द दिया, पर हिम्मत नहीं तोड़ी।
आज भी लोग जज करते हैं, पर सच बस मैं और धर्मेंद्र जानते हैं।”

और समाज?
हमेशा की तरह उंगलियाँ उठाता रहा…
लेकिन हेमा ने हर ताने को मुस्कान में बदलकर दिखा दिया कि
ज़िद में नहीं—इज़्ज़त में जीती है ‘ड्रीम गर्ल’। 🌸✨

स्क्रीन के नाम, असली पहचान से अलग।
27/11/2025

स्क्रीन के नाम, असली पहचान से अलग।

भाई… श्रीकांत बोल्ला की कहानी तो pure goosebumps वाली है! 🔥💯जन्म से अंधे,IIT ने मौका नहीं दिया…लेकिन बंदे ने हार क्या मा...
27/11/2025

भाई… श्रीकांत बोल्ला की कहानी तो pure goosebumps वाली है! 🔥💯
जन्म से अंधे,
IIT ने मौका नहीं दिया…
लेकिन बंदे ने हार क्या माननी — सीधा MIT से डिग्री लेकर life का पूरा गेम ही बदल दिया! 🎓🚀
और आज?
सिर्फ 28 साल की उम्र में 500 करोड़+ की कंपनी के सीईओ! 😳🔥
यह होता है असली “मेहनत + हिम्मत = चमत्कार” कॉम्बो!
सोशल मीडिया पर अगर किसी को रियल हीरो कहना है ना — तो ये बंदा टॉप पर बैठेगा! 🙌🔥

“मैंने 21 साल की उम्र में गोद लेने के लिए Apply किया था, लेकिन रेनी मुझे तब मिली जब मैं 24 साल की हुई।”यह बात याद करते ह...
27/11/2025

“मैंने 21 साल की उम्र में गोद लेने के लिए Apply किया था, लेकिन रेनी मुझे तब मिली जब मैं 24 साल की हुई।”
यह बात याद करते हुए सुष्मिता सेन आज भी मुस्कुरा देती हैं। तब वह एक स्वतंत्र, आत्मनिर्भर युवती थीं, लेकिन समाज और कानून, दोनों की नज़र में, एक अविवाहित महिला का माँ बनना अभी भी एक बड़ा फैसला माना जाता था।
जज बार-बार यही पूछते रहे कि क्या शादी से पहले बच्चा गोद लेना ठीक है।
फिर सुनवाई के दौरान, छह महीने फोस्टर केयर में रखने के बाद, जज ने सुष्मिता के पिता से आख़िरी सवाल किया—
“क्या आपको चिंता है कि बच्चा गोद लेने से आपकी बेटी की शादी में मुश्किल आएगी?”
उनके पिता ने बिना रुके, दृढ़ आवाज़ में जवाब दिया—
“हर पिता को थोड़ी चिंता होती है लेकिन मैंने अपनी बेटी को सिर्फ़ किसी की पत्नी बनने के लिए नहीं पाला। उसने माँ बनने का रास्ता चुना है और मेरी बेटी जो भी चुनती है, उसे पूरा करके दिखाती है। मुझे उसके फैसले पर पूरा भरोसा है।”
आज, उनके जन्मदिन पर, हम उस महिला को सलाम करते हैं, जिसने दिखाया कि मातृत्व शादी से नहीं, हिम्मत और दिल से तय होता है।

सिर्फ दो महीनों में हिंदी सिनेमा ने चार महान कलाकार खो दिए।पंकज धीर, गोवर्धन असरानी, सतीश शाह और धर्मेंद्र—चारों दिग्गजो...
27/11/2025

सिर्फ दो महीनों में हिंदी सिनेमा ने चार महान कलाकार खो दिए।
पंकज धीर, गोवर्धन असरानी, सतीश शाह और धर्मेंद्र—
चारों दिग्गजों के जाने से फ़िल्म उद्योग शोक में डूबा है।
उनकी कला, उनकी अदायें और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

सत्ता से बेदखल ओली के भारत विरोधी सुर, अयोध्या और लिपुलेख को फिर किया यादपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सत्ता...
26/11/2025

सत्ता से बेदखल ओली के भारत विरोधी सुर, अयोध्या और लिपुलेख को फिर किया यादपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सत्ता से बेदखल होने के बाद अपनी भड़ास भारत पर निकाल रहे हैं. ओली ने भारत पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि उन्हें सत्ता से इसलिए बाहर होना पड़ा, क्योंकि उन्होंने संवेदनशील मुद्दों पर भारत को चुनौती देने की हिम्मत दिखाई थी.ओली की बयान में ये भी बताया गया है कि वह इस समय नेपाल सेना के शिवपुरी बैरक में हैं. उन्होंने अपनी पार्टी के महासचिव को भेजे एक पत्र में भारत विरोधी बयानबाजी की है. ओली ने कहा कि अगर उन्होंने लिपुलेख, जिसपर नेपाल अपना दावा करता है. पर सवाल नहीं उठाए होते तो वे पद पर बने रहते.

अयोध्या और लिपुलेख पर रुख की कीमत चुकानी पड़ी

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अयोध्या और भगवान राम पर उनके रुख की उन्हें राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ी है. उन्होंने कहा, “मैंने अयोध्या में राम के जन्म का विरोध करने के कारण सत्ता खो दी.”जुलाई 2020 में नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने यह दावा किया था कि भगवान राम भारतीय नहीं, बल्कि नेपाली थे. ओली ने कहा, “भगवान राम का राज्य अयोध्या नेपाल में बीरगंज के पश्चिम में स्थित है और भारत ने एक विवादित अयोध्या का निर्माण किया है.”

लिपुलेख दर्रा विवाद भारत और नेपाल के बीच सबसे विवादास्पद सीमा विवादों में से एक है. यह कालापानी क्षेत्र के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां दोनों देश काली नदी के उद्गम को लेकर असहमत हैं, जिसे 1816 की सुगौली संधि के तहत सीमा के रूप में परिभाषित किया गया था.

नेपाल का कहना है कि यह नदी लिपुलेख के उत्तर-पश्चिम में लिंपियाधुरा से निकलती है, जिससे कालापानी और लिपुलेख उसके क्षेत्र में आ जाते हैं. हालांकि, भारत का कहना है कि नदी कालापानी गांव के पास से शुरू होती है, जिससे यह क्षेत्र उत्तराखंड का हिस्सा बन जाता है.

नेपाल से हटाए गए ओली

नेपाल के Gen-Z ने सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांति करते गुए ओली सरकार को उखाड़ फेंका है. ओली ये टिप्पमी प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद आई है. नेपाल में इस समय राष्ट्रपति शासन है और अंतरिम सरकार गठन पर काम चल रहा है.

पत्नी को नमाज पढ़ते देख दंग रह गया नितिन शर्मा, दूसरे धर्म की निकली, पूछा तो दी धमकी; जानें पूरा मामलाराला थाना क्षेत्र ...
26/11/2025

पत्नी को नमाज पढ़ते देख दंग रह गया नितिन शर्मा, दूसरे धर्म की निकली, पूछा तो दी धमकी; जानें पूरा मामलाराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी युवक ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने धर्म छिपाकर शादी की। एक दिन उसने पत्नी व उसकी मां को नमाज पढ़ते देखा तो उसे पता चला।उसके बाद फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

दादरी निवासी नितिन शर्मा ने एसएसपी ऑफिस पर शुक्रवार को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी नवंबर 2024 में पल्लवपुरम निवासी एक युवती से हुई थी। रिश्ता एक बिचौलिए ने कराया था। बिचौलिए ने पत्नी पक्ष को ब्राह्मण बताया था। पीड़ित के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद से ही महिला अपने मायके में रह रही थी।शादी के लगभग तीन महीने बाद पीड़ित परिवार को पता चला कि उसकी पत्नी का नाम असली नहीं है। महिला ने धर्म छिपाकर शादी की है। मामले की जानकारी के बाद उसके व उसके परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित पति ने पत्नी व उसके परिजनों का विरोध किया था। इस पर महिला पक्ष ने युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Address

Poblacion, Sawang
Loboc
6316

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Genara Sarong & Sarong's Family posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category