23/12/2023
'यीशु' इस बार जन्म नहीं लेंगे..
क्रिसमस कहानी के अनुसार मरियम का गांव नाजरेथ आज के उत्तरी फिलिस्तीन में था।
आज के इजराइली शासकों की भांति उस समय के रोमन शासकों ने मरियम सहित उनके गांव वालों को उत्तरी गाज़ा छोड़कर बेथलहम (आज के वेस्ट बैंक में स्थित) जाने का फरमान सुनाया।
गांव वालों के साथ गर्भवती मरियम भी आज के उत्तरी गाज़ा की 50 हजार गर्भवती मांओं की तरह ही बेथेलहम जाने को मजबूर हुई।
और अंततः बेथलहम (वेस्ट बैंक) में एक रिफ्यूजी की तरह ही 'यीशु' का जन्म हुआ।
आज यह मिथक यथार्थ बन चुका है।
बेथेलहम में इस बार यीशु का जन्मदिन नहीं मनाया जायेगा।
(वहां की 'क्रिश्चियन सोसायटी' ने गाज़ा पर क्रूर इजरायली हमले के विरोध में यह निर्णय लिया है)
इस बार सांता खिलौने लेकर नहीं आएगा।
'सांता' इजरायली हमले में 'मारा' जा चुका है। खिलौने मलबे में दबे हुए हैं और बच्चे यीशु के पास जा चुके हैं।
लेकिन निश्चित रूप से एक बार फिर जन्म लेने के लिए।
अपने खिलौनों को मलबे से निकालने के लिए, पूरी दुनिया की खुशहाली के लिए 'सांता' को एक बार फिर से जिंदा करने के लिए...
Manish Azad