05/10/2021
यदि आपने समोसे का नाम न कभी सुना और न कभी खाया तो मैं बेहिचक मान लूंगा कि आप भारतीय नहीं हैं और किसी दूसरे ग्रह से आये हैं !
कोई भारत में जन्मे और बिना समोसा खाये मर जाये ये तो हो ही नहीं सकता !
मैदे के सुनहरे तले हुये कवर मे भरे मसालेदार दुष्ट आलूओं का गुण्डा दल होता है ये ! जो सदियों से भारतीयों के दिल दिमाग पर नशे के समान हावी है !
राष्ट्रीय भोजन है ये ! सुबह नाश्ते में समोसे हों ,दोपहर मे भूख लगने पर मिल जायें या शाम को चाय के साथ ही इनके दर्शन हो जायें ,किसी की मजाल जो इन्हें ना कह दे !
समोसे का भूख से कोई लेना देना नहीं होता ! पेट भरा है ,ये नियम समोसे पर लागू नहीं होता ! समोसे सामने हों तो दिमाग काम करना बंद कर देता है ! दिल मर मिटता है समोसों पर ! ये बेबस कर देते हैं आपको ! समोसो को कोई बंदा ना कह दे ऐसे किसी शख्स से मैं अब तक मिला नही हूँ !
समोसों मे बडी एकता होती है ! इनमें से कोई अकेला आपके पेट मे जाने को तैयार नहीं होता ! आप पहला समोसा खाते हैं तो आँखे दूसरे समोसे को तकने लगती हैं, तब तक तीसरा आपके दिमाग पर कब्जा कर लेता है और दिल की सवारी कर रहे चौथे समोसे की बात आप टाल नही पाते !
समोसो को देखते ही आपकी समझदारी घास चरने चली जाती हैं ! आप अपने डॉक्टर की सारी सलाहों को, अपने कोलेस्ट्राल की खतरनाक रिपोर्ट को भूल जाते हैं ! पूरी दुनिया पीछे छूट जाती है, आप समोसों के और समोसे आपके पीछे होते हैं!
समोसे को गरम गरम बनते देखना तो और भी खतरनाक है ! आप कहीं भी कितने जरूरी काम से जा रहे हों ,सडक किनारे किसी दुकान की कढाई में गरम गरम तेल मे छनते, झूमते सुनहरे समोसे आपके पाँव रोक ही लेगें ! ये जादूगर होते हैं ! आप को सम्मोहित कर लेते हैं ये !
आप दुनिया जहान को भूल जाते हैं ! आप खुदबखुद खिंचे चले आते हैं समोसे की दुकान की तरफ और तब तक खडे रहते है जब तक दुकानदार दया करके आपको समोसे का दोना ना थमा दें !
किसी मशहूर समोसा दुकान को ध्यान से देखिये ! यहाँ जाति, धर्म, भाषा, अमीरी ,गरीबी का कोई भेद नहीं होता ! समोसे से प्यार करने वाले एक साथ धीरज से अपनी बारी का इंतजार करते हैं ! जिन बातों ने हमारे देश की एकता अखंडता बनाये रखने मे मदद की है उनमें समोसे को बाइज्जत शामिल किया ही जाना चाहिये !
वो तो हम पैसे धैले के मामले में अमेरिका से उन्नीस पड़ गए वरना पूरी दुनिया मे मैकडोनाल्ड की जगह भारत समोसा कार्नर की ही चेन्स होतीं।
पाठ्य सामग्री की नक़ल एक मित्र की FB की दीवार से
👉 ABST RESTAURANT
🙋 Very pleased to serve you
☎️ Hotline: 0936.400.336
🏠 Address: B24-TT18, Nguyen Khuyen Street, Van Quan ward, Ha D**g district, Hanoi
✉️ Email: [email protected]
👩💻 NOWFOOD: ABST COFFEE HOUSE AND RESTAURANT
👩💻 BAEMIN: ABST COFFEE HOUSE AND RESTAURANT